फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुर ने किया दुष्कर्म फिर पति ने छोड़ा साथ, पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान

Sat, 27 Oct 2018 08:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

ससुर ने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया, इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने शरीयत का हवाला देते हुए पत्नी को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। मायके वाले पहुंचे तो पंचायत बैठ गई। पंचायत ने ससुर को महिला के नाम पर मकान का बैनामा करने की सजा सुना दी। फिलहाल महिला को उसके मायके वाले अपने साथ लेकर चले गए हैं।

विज्ञापन


यह मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। दस दिन पहले परिवार के मुखिया ने परिवार के सभी सदस्यों को धोखे से खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे परिवार के सदस्य अचेत हो गए। इसके बाद उसने अर्द्धबेहोशी हुई पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। पुत्रवधू ने शौहर और अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला अपनी बहन के पास चली गई। महिला के मायके वाले ससुराल में पहुंचे और आरोपी ससुर को खरी खोटी सुनाई और मारपीट तक की गई। इसको लेकर कई दिन तक हंगामा चलता रहा। पीड़ित ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। 

इस मामले को लेकर शुक्रवार की रात में गांव में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया। पंचों ने प्रकरण की निंदा की। शौहर ने भी पत्नी को शरीयत का हवाला देकर रखने से इंकार कर दिया। पंचों ने आरोपी ससुर को फैसला सुनाया कि मकान का बैनामा पीड़ित पुत्रवधू के नाम कर दें। एक दशक पूर्व मुजफ्फरनगर में हुआ इसी तरह का एक मामला देश विदेश में सुर्खियों में रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस भेजकर जानकारी कराई जाएगी। यदि घटना हुई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें