'बिग बॉस' सीजन 9 से सुर्खियों में आए प्रिंस नरूला व अभिनेत्री और यूपी की बड़ौत निवासी युविका चौधरी शुक्रवार को शादी के बंधन मेें बंध गए। ट्वीटर व फेसबुक पर दोनों के मेहंदी समारोह की वीडियो भी खूब वायरल हो रही है।
नगर की नई मंडी निवासी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री युविका चौधरी वैसे तो फतेहपुर पुटटी गांव की रहने वाली है, लेकिन उनका जन्म 22 दिसंबर 1991 को बड़ौत में हुआ था। इनके पिता रामनरेश कश्यप शिक्षक हैं। इनके एक छोटे भाई आकाश हैं।
युविका चौधरी 'ओम शांति ओम', 'समर 2017' और 'तो एक पक्की' आदि फिल्में कर चुकी हैं। कन्नड फिल्म 'मलेयाजी जोथेयली' में 2009 में गणेश के साथ मुख्य किरदार भी निभा चुकी हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'दफा 420' में भी वह काम कर चुकी हैं।
शादी के प्रीवैडिंग शूट में भी ये जोड़ी शानदार नजर आ रही है। इससे पहले बुधवार को हुए मेंहदी के आयोजनों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटो मेें युविका जहां हरे लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं प्रिस नरूला सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने हैं।
युविका ने लहंगे के साथ फूलों की ज्वैलरी पहनी है। इंटरनेट पर शेयर की गयी प्रिंस और युविका की वीडियो में दोनों अपनी मेहंदी सेरेमनी को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। प्रिंस और युविका ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों ने बिग बॉस 9 में एक साथ ही हिस्सा लिया था और दोनों के प्यार की शुरूआत इसी शो के दौरान हुई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/