फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर पर संदिग्ध परिस्थिति में यू-ट्यूबर हुआ लापता

विज्ञापन
युटुबर नदीम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिता को कॉल कर कहा, मैं अब जीना नहीं चाहता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। पूठ गंगनहर किनारे कंकरखेड़ा निवासी यूट्यूबर नदीम मंगलवार की दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता होने से पहले युवक ने पिता को फोन करके जीना नहीं चाहने की जानकारी दी। युवक के पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व सामान बरामद कर लिया है।
लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी नदीम पुत्र नूर इस्लाम कंकरखेड़ा क्षेत्र में देशी दवाइयों का फैक्टरी चलाता है। उसके पिता नूर इस्लाम ने पुलिस को बताया कि 25 वर्षीय बेटा नदीम यू-ट्यूबर भी है। नदीम सात भाई हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से किसी काम के लिए निकला था। घर से निकलने के करीब दो घंटे बाद नदीम ने पिता को फोन कर कहा कि मैं जीना नहीं चाहता हूं और आपको आज के बाद नहीं मिलूंगा।
विज्ञापन

इसके बाद वह पूठ में गंगनहर के किनारे कार में मोबाइल व पर्स रखकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर अनहोनी की आशंका जताई। हालांकि उसे गंगनहर में कूदते हुए किसी ने नहीं देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूठ गंगनहर के आसपास युवक की काफी तालाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उसकी होंडा सिटी कार, फोन पर बताए हुए स्थान से बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक योजनाबद्ध तरीके से लापता हुआ है। वह अपने भाई का फोन साथ लाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें