फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूट्यूबर पर अवैध वसूली और दलाली के आरोप, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुकानदारों ने एकजुट होकर जताया विरोध, गणमान्य लोगों ने कराया मामला शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के रोहटा गांव में मंगलवार को एक यूट्यूबर को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों और दुकानदारों ने उस पर पुलिस का पक्ष करने, मुखबिरी करने और दुकानदारों को डराकर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए। आक्रोशित लोगों ने उसे घेरकर बंधक बना लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

बताया गया कि यूट्यूबर की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में काफी समय से नाराजगी थी। मंगलवार को कस्बे के दुकानदार एकजुट होकर उसके खिलाफ सामने आ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि वह पुलिस से मिलीभगत कर निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। इसके अलावा पुलिस की मुखबिरी करने और दुकानदारों को डराकर कथित तौर पर रुपये वसूलने के आरोप भी लगाए। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब ग्रामीणों ने यूट्यूबर को घेर लिया और उसे बंधक बना लिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। बाद में गांव के गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। उधर, थाना पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें