फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 07 Mar 2026 05:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
मेरा युवा भारत मेरठ के तत्वावधान मेंमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मेरा युवा भारत मेरठ के तत्वावधान में शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर मदन पाल सिंह ने फीता काटकर किया। मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौराला, मवाना, राजपुरा, माछरा, रोहटा ब्लॉक के विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के तहत 100 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ कराई गई। बालिका वर्ग के लिए रस्साकसी और बालक वर्ग के लिए वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौरान जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव, राहुल सिंह, मनीष, संदीप , वरुण, नरेंद्र, नितिन, शुभम, अश्वनी, प्रदीप, उमेद, गौतम, कैलाश, हर्ष, आयुष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दौराला - जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें