फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना-बिनौली मार्ग पर ट्रैक्टर सवार युवकों पर हमला, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर सरूरपुर रजबहे के निकट सोमवार दोपहर ट्रैक्टर से घर लौट रहे डाहर निवासी शिवम पर छह युवकों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से शिवम घायल हो गया, जबकि चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति से मौके से निकालकर अपनी और साथी की जान बचाई। पीड़ित ने तीन नामजद समेत छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित शिवम पुत्र मुकेश ने तहरीर में बताया कि वह सोमवार दोपहर अपने साथी के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही उनका ट्रैक्टर सरूरपुर रजबहे के निकट पहुंचा, वहां पहले से खड़े छह युवकों ने ट्रैक्टर को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया। शिवम ने बताया कि वह चालक की सीट के बराबर में बैठा था। इसी दौरान एक पत्थर उसके लग गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें