फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों को पीटा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गांव निवासी विमल आनंद ने रविवार को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 27 मई की रात वह साढ़े आठ बजे वह कचहरी से अपने दोस्त सूरज कुमार के साथ कार से घर जा रहा था। इसी बीच नूरनगर हॉल्ट के अंडरपास के नीचे एक कार सवार पांच युवक सड़क पर बीच में खड़े थे। पीड़ित ने आरोपियों से हटने के लिए कहा था। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों पर हमला कर दिया था। घटना करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्य अस्थाना का कहना है कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

मोबाइल चोरी करने वाली महिला पकड़ी
मेरठ। मोदीनगर की सीकरी कला निवासी शिवानी शर्मा ने रेलवे रोड थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। रविवार को वह किसी काम से मेरठ आई थी। वह रेलवे रोड चौराहे से स्टेशन की ओर पैदल जा रही थी। कुछ दूरी पर जाने पर उसने चेक पर्स चेक किया। इस दौरान उसके पर्स की चेन खुली हुई थी और मोबाइल गायब था। पुलिस ने सोमवार को मुरादनगर निवासी आशा को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


प्लाजा के बाहर से बाइक चोरी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के घाट निवासी आशीष शर्मा ने रविवार को रेलवे रोड थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 30 मई को वह शिव प्लाजा में ड्यूटी पर आया था। उसने अपनी बाइक प्लाजा के बाहर खड़ी कर दी थी। वहां से वह किसी ने चोरी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा
मेरठ। सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह ने बताया कि मेडिकल थाना पुलिस सोमवार को चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रवेश विहार के पास से मेडिकल निवासी अन्नू सिंह को तमंचे समेत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें