अधिवक्ता का मोबाइल हैक कर भेजा शादी का न्यौता
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के एल-ब्लॉक निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह सोमवार दोपहर चैंबर पर मौजूद थे। इसी बीच एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन उठाते ही अधिवक्ता का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर आरोपियों ने उनके परिचितों को उनकी शादी का कार्ड भेज दिया। आधे घंटे बाद उनका मोबाइल ठीक हो गया। इसके बाद उनके मोबाइल पर परिचितों के बधाई मैसेज आए। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।