फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तमंचे की बट से युवक का सिर फोड़ा, आरोपी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
-वारदात के बाद आरोपी मौके से भागे, पीड़ित ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एल- ब्लॉक चौराहे पर सोमवार देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने कार चालक अहमदनगर निवासी आमिर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर हमलावरों ने तमंचे की बट से युवक के सिर पर वार कर दिया। सिर फटने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अहमदनगर गली नंबर-13 निवासी आमिर ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई दानिश कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार देर रात वह बुकिंग पर सवारी छोड़ने के लिए एल-ब्लॉक चौराहे पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा निकाल लिया और उसकी बट से दानिश के सिर पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल को संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें