फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी, गनर व बेटे से हाथापाई, शादी समारोह में मचा हड़कंप

Sat, 23 Nov 2019 10:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। विधायक को बचाने पहुंचे उनके बेटे व गनर के साथ हाथापाई की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए। देर रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को लेकर थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन


खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी शनिवार देर रात अपने बेटे प्रभात व गनर के साथ बुआड़ा रोड स्थित कृष्णा फॉर्म में आयोजित गांव बुआड़ा निवासी राजू सैनी की बहन की शादी में गए थे। यहां गांव बुआड़ा निवासी एक युवक हरस्वरूप शर्मा अपने दो-तीन साथियों के साथ उनके पास पहुंचा और खुद को विधायक का वोटर बताते हुए कहा वह उससे मिलने नहीं आए। विधायक ने खुद को हर समय उपलब्ध बताया तो आरोपी उनसे उलझ गया। 

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर खतौली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हरस्वरूप को हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद कर लिया। देर रात विधायक ने थाने पर तहरीर दी।

विज्ञापन

विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और उनकी जान को गंभीर खतरा है, पुलिस-प्रशासन को उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। 

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश कराई जा रही है। आरोपी का पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।

ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया विधायक का घेराव

भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर शादी समारोह के दौरान पिस्टल ताने जाने के मामले में शनिवार की रात ब्राह्मण समाज के लोग भी थाने पहुंचे और उन पर बदजुबानी का आरोप लगाते हुए उनका घेराव किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने विधायक व उनके बेटे को एस्कॉर्ट कर थाने से निकालकर जानसठ के लिए रवाना कर दिया। ब्राह्मण समाज के लोग भी विधायक के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बुआड़ा रोड स्थित शादी समारोह में खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर पिस्टल ताने जाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। देर रात ब्राह्मण समाज के लोग थाने पहुंचे और विधायक विक्रम सैनी पर बदजुबानी करने का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर विधायक की उनसे नोकझोंक हुई तो गुस्साए लोगों ने विधायक का घेराव कर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच टकराव की नौबत आ गई। 

वहीं हंगामे की सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी थाने पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने विधायक व उनके बेटे प्रभात को एस्कॉर्ट देकर थाने से बाहर निकाला और कड़ी सुरक्षा के बीच जानसठ के लिए रवाना कर दिया। बाद में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सीओ से वार्ता करते हुए विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ भी तहरीर देने की बात कही। इस पर सीओ ने दोनों पक्षों की तहरीर आने पर आगे कार्रवाई करने की बात कही। देर रात ब्राह्मण समाज के लोग भी तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें