फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद, युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 13 Jul 2019 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक को लाठी डंडों से पीटते दबंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में चल रही भीड़ हिंसा की घटनाओं की भयावहता को उजागर कर रहा मेरठ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मेडिकल थानाक्षेत्र का बताया गया है। जिसमें कुछ दबंग एक युवक को लाठी डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं। पीड़ित युवक बुरी तरह चीख और चिल्ला रहा है लेकिन आसपास खड़े लोग इस खौफनाक मंजर को चुपचाप देख रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिकल के कालियागढ़ी में दबंगों के हौंसले बुलंद हैं। यहां एक युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पीड़ित को इस तरह पीटा गया कि उसकी जान भी जा सकती थी।
वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

पांच मिनट के इस वीडियो में दो युवक लाठी से युवक को नीचे गिराकर बेहरहमी से पिटाई नहीं बल्कि कूट रहे हैं। पीड़ित युवक की चीखें पूरे मोहल्ले में सुनाई दे रही है लेकिन लोग अपने छतों, घर के दरवाजो पे खड़े ये खौफनाक मंजर चुपचाप देख रहे हैं। युवक रो रहा है और चिल्ला रहा है लेकिन उस पर लाठी बरसाने वालों को जरा सी दया नहीं आ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बुर्जुग जो पायजाम पहने है वो पूरे मोहल्ले को चैलेंज यानि की चुनौती दे रहा है...है कोई जो इसे बचाने आए...देखता हूं कौन है इसका हिमायती.....ये शब्द जताते हैं कि इस बुर्जुग का मारपीट करने वालों से सीधा नाता है, वहीं वायरल वीडियो में ये बुर्जुग पिटने वाले युवक को कह रहा है कि ये तेरी मां नहीं...जिससे पता लगता है कि पीड़ित और पीटने वालों का आपस में कोई नाता भी है। 

बहरहाल, मामला क्या है ये वायरल वीडियो से तो साफ नहीं हो रहा है लेकिन जो दिख रहा है वो बेहरम चेहरे और पिटाई की खौफनाक तस्वीरें जरूर हैं। इस वीडियो को देखकर सवाल भी उठ रहे हैं। मसलन पिटने वाले ने कोई बहुत बड़ा जुर्म किया हो, हो भी सकता है लेकिन सवाल ये है कि आम आदमी को कानून हाथ में लेने और इस बेरहमी से पीटने का क्या हक है।

क्या ये अपने आप में बड़ा अपराध नहीं है। वहीं ऐसे में बेरहमी से पिटाई करने पर झारखंड के तरबेज की तरह इस युवक की भी जान चली जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें