खबर खजाना की विजेता ईशा गुप्ता अपनी मां प्रतिभा गुप्ता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा पाठकों के लिए चलाए जा रहे कॉन्टेस्ट 'खबर खजाना' में मेरठ की 'ईशा गुप्ता' विजेता बनीं। उन्हें अमर उजाला के मेरठ स्थित कार्यालय में 'सोने का सिक्का' देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होनें अमर उजाला के साथ अपने अनुभव साझा किए।
आर.के पुरम निवासी ईशा गुप्ता ने बताया कि वह 2017 से अमर उजाला के नियमित पाठक हैं। वहीं उनका परिवार पिछले सात साल से अमर उजाला का पाठक है। उनके मुताबिक कुछ साल पहले एक अन्य अखबार भी लिया, लेकिन वह बात नजर नहीं आई जो अमर उजाला में है। उन्हें अखबार की खबरें अच्छी और ज्ञानवर्धक लगती हैं।