फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे युवक के सिर में गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बे के मोहल्ला तिहाई जुड्डी में मंगलवार रात सुनील कुमार (32) को गली मेें तेज बाइक चलाने के लिए टोकने पर बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने सिर में गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पत्नी आरती ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिगाई जुड्डी निवासी आरती ने मवाना थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात करीब 9:10 बजे उनका पति सुनील कुमार अपने घर के बाहर पड़ोसी टिंकू, गीता, धीरज व अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। तभी गली से तीन अज्ञात आरोपी एक बाइक पर सवार होकर गुजरे। वो तेज गति से बाइक लेकर जा रहे थे। वहां बैठे लोगों ने इसी बात पर उन्हें टोक दिया। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक ने उतरकर गोली चला दी। गोली सुनील के सिर में लगी और वह गिर पड़ा। बाइक सवार वहां से भाग गए। घायल सुनील को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
सूचना पर सीओ अभिषेक पटेल व थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। बाद में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी की और आसपास के लोगों से बात की। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इधर से बाइक सवार तेजी से गुजरते हैं, विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। आज टोका तो गोली चला दी। घायल सुनील कुमार मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। तीन भाइयों में वह छोटा है। उसके माता-पिता नहीं है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें