फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के सहयोग से घर बुलाकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी के सहयोग से एक युवती को अपने घर पर बुलाकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीए की छात्रा है। उसे पड़ोसी महिला ने अपने घर पर बुला लिया और स्वयं बाहर चली गई। उसके देवर ने युवती को अपने मकान के अंदर दबोच लिया और दुष्कर्म किया। युवती को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसके अश्लील फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद कई दिन तक उसके मोबाइल पर युवती को दोबारा बुलाने के लिए मेसेज भेजने लगा और कहा कि यदि उससे शादी नहीं की तो अश्लील फोटो वायरल कर देगा। वह हरकत से बाज नहीं आया तो युवती ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पुत्री के साथ एसएसपी से मिलकर आरोपी मोनू उर्फ मनमोहन व उसकी भाभी अनिता के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दबिश दी। हालांकि आरोपी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें