फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल्याणपुर गांव से युवक लापता

Mon, 19 Jan 2026 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
रोहटा। लापता युवक विनोद का फाइल फोटो। परिजन - फोटो : meerut
विज्ञापन
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से रविवार सुबह एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर सोमवार को रोहटा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लापता युवक विनोद पुत्र कवल सिंह के परिजनों ने बताया कि विनोद रविवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अंतिम बार उसे पुरा महादेव मंदिर की ओर जाते हुए देखा गया था। विनोद के देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल फोन बंद होने की जानकारी मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई। पुलिस ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें