ट्रैक्टर की टक्कर से कार में सवार घायल महिला। ( मवाना)
मवाना। गांव मवाना खुर्द में ट्रैक्टर और कार की भिडंत में कार में सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया।
मुरादाबाद रेलवे काॅलोनी निवासी अनुज ग्रेवाल कार से परिवार के साथ गांव रहावती में रिश्तेदारी में आए थे। यहां से वापस लौटते समय मवाना खुर्द के पास हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से कार में सवार अनुज की मां सत्यवती घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। संवाद