फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर महिंद्रा पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए गांव भूनी निवासी श्रीकांत (22) पुत्र बबलू की सोमवार शाम मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छह दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद श्रीकांत ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को गांव ले आए और गमगीन माहौल में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत 11 अक्टूबर की शाम अपने साथियों के साथ सरधना-बिनौली मार्ग स्थित क्रेशर पर अपने चाचा से मिलने गया था। वहां से वह पैदल ही घर लौट रहा था। रास्ते में कॉलेज के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्रीकांत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें