सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
किठौर। 15 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल कस्बा निवासी युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने मेरठ गढ़ मार्ग पर मवाना तिराहे पर जाम लगा दिया। सीओ किठौर ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
एएसपी चंद्रकात मीणा ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व कस्बा निवासी शाहबाज पुत्र भूरे बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका थाने में नामजद मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को इलाज के दौरान शहबाज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सीओ किठौर के आश्वासन पर जाम खोला गया।