फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बपारसर में जानलेवा हमले में युवक घाय, एसपी देहात पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बपारसी गांव में सोमवार रात गांव निवासी बादल पर रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल बादल को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इससे गांव में तनाव बना हुआ है।
पीड़ित के पिता नीरज ने सरधना थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 8:00 बजे उनका बेटा बादल गांव में अपनी डेयरी पर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विक्रांत, गोलू उर्फ जतिन, संजू, निक्की उर्फ थापा और दो अज्ञात लोगों ने बादल को जबरन रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धारदार हथियार से बादल पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने पर बादल मौके पर बेहोश होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे बचाया। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार शाम एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बपारसी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी सूरत में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें