फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर के नीचे दबने से अरमान पुत्र इकराम निवासी कस्बा कैराना, जनपद शामली घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अरमान ट्रैक्टर से भाड़े का कार्य करता है। मंगलवार की रात वह ट्रैक्टर में सामान लेकर सरधना गया था। ट्रैक्टर-ट्राॅली खाली होने पर वह अपने घर पर जा रहा था। इसी बीच मेरठ-करनाल हाईवे पर वह किसी काम से रुका था। इसके बाद उसके साथी ने चलने का इशारा करते हुए ट्रैक्टर चला दिया। इस पर अरमान ने चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास किया तो उसका पैर फिसल गया। इस कारण वह ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें