फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पचपेडा भावनपुर में गड्ढो में जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांव पचपेड़ा भावनपुर गांव में सड़कों पर गहरे गड्ढों के कारण यात्रियों का निकलना तक दूभर हो चुका है। दो दिन से हो रही बरसात के चलते गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। इनमें गिरने से कई ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस बारे में कई बार ग्रामीण, आरिफ चौहान, सुशील काम्बोज, डब्बू, सोनू प्रधान, जफर अली, सहित दर्जनों लोगों ने संबंधित विभाग को शिकायत कर समस्या के निदान की शिकायत की, लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। वहीं पीडब्लूडी के अवर अभियंता सतेंद्र सिंह से जानकारी की गई तो उसने अन्य विभाग का कार्य बताते हुए समस्या के निदान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें