फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समाज को एकजुट करने के लिए युवाओं को आना होगा आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट महासभा के समारोह में युवा सम्मानित
विज्ञापन

मेरठ। जाट महासभा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को जाट भवन में आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसके वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि जाट समाज के युवाओं को समाज को एकजुट करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं के विशेष योगदान पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एचपी सिंह परिहार ने युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता बताया। इस मौके पर समाज के महाराजा सूरजमल, सर छोटूराम, चौधरी चरण सिंह समेत तमाम महापुरुषों के बारे में युवाओं को बताया। कार्यक्रम में समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी ब्रह्मपाल सिंह को जाट रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल विनोद कुमार उज्ज्वल को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता हरपाल सिंह गेझा ने की। खेल के क्षेत्र में नाम कमाने वाले यशराज, चंचल, अनिरुद्ध समेत कई युवाओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल और इंटर में अच्छे अंक लाने वाले और प्रतियोगी परीक्षाओं में समाज का नाम रोशन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जाट महासभा के अध्यक्ष रविंद्र मलिक, महासचिव डॉ. इंद्रपाल सिंह मलिक, सत्यवीर सिवाच, शैलेंद्र चौधरी, हरवीर सिंह सुमन, मीडिया प्रभारी सुशील ढाका, अरुण पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें