फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 17 जनवरी तक मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
17 जनवरी तक मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने के आदेश
विज्ञापन

मेरठ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने मेरठ बार एसोसिएशन के 2022-23 की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर तीन सदस्य कमेटी गठित करते हुए 17 जनवरी, 2023 तक चुनाव संपन्न कराए जाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया है।
चुनाव में हो रही देरी के संबंध में 4 दिसंबर, 2022 को पत्र जारी कर चुनाव कराने के लिए मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को निर्देशित किया था। साथ ही 17 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के संबंध में की जा रही प्रक्रिया से अवगत कराने के आदेश दिए थे, लेकिन चुनावी प्रक्रिया शुरू न कराने के कारण बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने यूपी बार काउंसिल के सदस्य अजय यादव, प्रदीप कुमार सिंह, प्रशांत सिंह अटल की तीन सदस्य जांच कमेटी नियुक्त की है।
विज्ञापन

कमेटी को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को निर्देशित करते हुए तत्काल आमसभा बुलाए और 17 जनवरी तक चुनाव कराएं। साथ ही मेरठ बार एसोसिएशन के पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एल्डर्स कमेटी का चयन करें।
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए सुशील गुप्ता और महामंत्री विनोद चौधरी के नाम की घोषणा
मेरठ। रविवार को मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानक चंद सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार गुप्ता और महामंत्री पद पर विनोद चौधरी के नाम उम्मीदवारों के रूप में घोषित किए गए। चौधरी ब्रह्म पाल सिंह, मांगेराम और रोहताश कुमार अग्रवाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में लॉ चैंबर्स के उम्मीदवार अमरदीप चौधरी, सचिन मोहन गुप्ता और सुबोध सोम के नाम की भी घोषणा की गई। बैठक में अधिवक्ता राजपाल सिंह, जगत सिंह चिकारा, सुरेंद्र ढाका, रामअवतार मित्तल, सतीश चंद गुप्ता, धर्मवीर पुंडीर, योगेश मोहन, संत राम भाटी, बृजभूषण गर्ग, अमरपाल राणा, चौधरी आनंद छाबड़िया, संदीप सिरोही और अमरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें