फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उत्सव : सामूहिक गायन में इस्माइल डिग्री कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। युवा कल्याण एवं प्राधिकरण विकास दल विभाग की ओर से मंगलवार को एनएएस डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान मेला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आभा शर्मा, वैश्विक डबास, दीपक तोमर, रजत बालियां, अमित कुमार, गौरव चौधरी एवं सचिन पूनिया ने मिलकर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्राकृतिक खाद पर शिवम कुमार राजकीय इंटर कॉलेज नानू, स्मार्ट फोन होल्डर पर गौरव और रिसाइकल पेपर पर लकी कश्यप एवं ऋषभ ने मॉडल पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक गायन में इस्माइल डिग्री कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, एकल नृत्य में डोली इस्माइल डिग्री कॉलेज विजेता रहीं। प्रधानाचार्य आभा शर्मा और जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास ने प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा को सराहा। प्रदर्शनी का संचालन दीपक शर्मा ने किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। संचालन दीपक तोमर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मदन लाल, सुधीर कुमार एवं आंचल सहित अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें