रोहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
रोहटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े के अंतर्गत बृहस्पतिवार को रोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. महक सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। भाजपा नेता मनिन्दरपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है। हमारा एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. महक सिंह ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार में प्रयोग किया जाएगा। इस अवसर पर मदन पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बोबी शर्मा, विशाल गिरि, परवीन मंढी, लोकेंद्र सिंह, उमेश गुर्जर उपस्थित रहे।