फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए 7 तक करें आवेदन

सार

मेरठ जिले के छात्रों के लिए नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को होगी। ऑनलाइन आवेदन निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना। मेरठ जिले के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति नोएडा द्वारा कक्षा नौवीं और 11वीं में सत्र 2026-27 में पार्श्व प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 07 अक्तूबर कर दी गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय सरधना के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि नवोदय समिति मुख्यालय द्वारा मेरठ जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पंजीकरण संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से सहयोग की अपेक्षा की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट कक्षा नौवीं के लिए: https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें