फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली ठीक करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत, पांच बहनों का था इकलौता भाई, पिता की भी हो चुकी मौत

Thu, 10 Jul 2025 01:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के फलावदा क्षेत्र के महलका गांव में बिजली सुधारते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक हाल ही में पिता को खो चुका था और पांच बहनों में अकेला भाई था।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के गांव महलका में गुरुवार को उस समय मातम पसर गया जब बिजली ठीक करते वक्त कायम अली पुत्र वफादार रिजवी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के समय कायम अली घर में बिजली लाइन सुधारने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2025: पिता की सांसों के लिए भोलेनाथ से मांगी मन्नत, अब हर कदम जमीन पर लेटकर निभा रहा वादा
विज्ञापन
विज्ञापन


कायम अली अपने परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था। कुछ समय पहले ही उसके पिता का भी बीमारी के कारण निधन हो गया था। एक के बाद एक दुखद घटनाओं ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।

घटना की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें