हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
किठौर। थाना क्षेत्र के मेरठ-गढ़ मार्ग पर नंगली मोड़ के निकट शुक्रवार रात सड़क पर खड़े ट्रॉले से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शाहजहांपुर निवासी इक्तेदार (20) पुत्र अंजार खां और अब्दुल वहाब पुत्र कद्दूस खां शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे मेरठ से घर लौट रहे थे। जब वह मेरठ-गढ़ रोड पर नंगली मोड़ के निकट सड़क पर खडे़ नमक से लदे ट्रॉले से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में इक्तेदार की मौत हो गई, जबकि अब्दुल वहाब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इक्तेदार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव सुपुर्दे खाक कर दिया। संवाद