फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत, शव रख सड़क जाम

Fri, 06 Jun 2025 12:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रामपुर मनिहारान में शिवदासपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार जॉनी को टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रख सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद, हालात तनावपूर्ण।

 

विज्ञापन
जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रामपुर मनिहारन कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवदासपुर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। बाइक से जा रहे युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान जॉनी पुत्र अमर सिंह निवासी शिवदासपुर के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से बाहर जा रहा था। तभी शिवदासपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: छात्रा का सिर काट ले गए कातिल...धड़ यहां फेंका, सलवार की जेब से मिले कागज के टुकड़े से चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत होने की खबर जब गांव में पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया।

गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव को लेकर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवज़ा दिया जाए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम के कारण मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और वाहन चालकों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें