फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्पोर्ट्स कारोबारी की दर्दनाक मौत! अपने ही शोरूम की लिफ्ट में फंसा गला, अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम

Sat, 26 Jul 2025 09:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सूरजकुंड क्षेत्र में स्पोर्ट्स कारोबारी हरविंदर सिंह की अपने शोरूम की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई। गला फंसने के बाद उन्हें गढ़ रोड के न्यूटिमा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सूरजकुंड में एक दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री मालिक हरविंदर उर्फ पिंटू (45) की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। शनिवार को सूरजकुंड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उनकी नी कैप और एल्बो बनाने की फैक्ट्री में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पिंटू काम की जांच के लिए ओपन लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक रुक गई। नीचे झांकने के दौरान लिफ्ट फिर से चल पड़ी, जिससे उनकी गर्दन लिफ्ट और लिंटर के बीच फंस गई। 

विज्ञापन


सूरजकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष अनुज सिंहल ने बताया कि करीब 25 मिनट बाद स्टाफ ने सीसीटीवी मॉनिटर पर पिंटू को लिफ्ट में लटके हुए देखा। शोर मचाने पर अन्य व्यापारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे पिंटू को लिफ्ट से निकाला गया और न्यूटीमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें:UP: हिमाचल से पकड़ा, गांव तक पीटा; प्रेमी संग गई सानिया की फिर गला दबाकर हत्या, शव दफनाकर बोले-टीबी से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज सिंहल ने बताया कि हरविंदर की फैक्ट्री में 10-12 कर्मचारी काम करते हैं और यह पिछले 30 साल से मझोले स्तर पर चल रही थी। पिंटू के दो बेटे, अवनीत और सवनीत, और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनका परिवार मूल रूप से पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद मेरठ के जवाहर क्वार्टर में बस गया था। पिंटू के बड़े भाई की भी दिल्ली रोड पर साईं पुरम में अलग फैक्ट्री है। 

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि बहुमंजिला इमारतों या सोसाइटी में लिफ्ट के लिए प्राधिकरण नक्शा पास करता है और निर्माण पूरा होने पर स्थलीय निरीक्षण के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। लिफ्ट की कंपनी और क्षमता का निर्धारण इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी डिपार्टमेंट करता है। इस मामले में लिफ्ट की खराबी और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर से परिवार और स्थानीय व्यापारी सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें