फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडियन नाले में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। श्यामनगर निवासी चांद (32) पुत्र अकबर की ब्रह्मपुरी में ओडियन सिनेमा हाल के बाहर नाले में गिरकर मौत हो गई है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। जेसीबी से तलाश कराई गई, दो घंटे बाद शव बरामद हुआ। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसरार, ओडियन नाले की पुलिया पर चांद बैठा हुुआ था। इसी दौरान चांद नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नगर निगम टीम को जानकारी दी। जेसीबी से दो घंटे तक तलाश करते रहे, लेकिन शव का पता नहीं चल सका था। हालांकि बाद में काफी मशक्कत के बाद शव को पुलिस ने बरामद करते हुए परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर निगम की लापरवाही का आरोप लगाया: घटना के बाद लोगों ने नगर निगम टीम का घेराव भी कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि नाले खुले पड़े हुए है। आए दिन यहां हादसे हो रहे है। इसके बावजूद नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। नगर निगम टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग ब्रह्मपुरी पुलिस से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें