संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक सोनू की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को लिखित में देकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, महमूदपुर सिखेड़ा निवासी प्रेम सिंह के बेटे सोनू (22) ने रविवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों ने लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने और कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है। बाद उन्होंने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
-