फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेले से पहले तालाब की जल निकासी की मांग, बीडीओ को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
रोहटा। गांव के तालाब में जलभराव की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने खंड विकास अधिकारी को ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। रसूलपुर रोहटा गांव में जाहरवीर गोगा महाराज का तीन दिवसीय मेला 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले गांव के तालाब में जलभराव की समस्या को लेकर भाकियू ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर पानी की निकासी कराने की मांग की है।
भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि तालाब में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने मांग की कि मेले से पहले तालाब के अतिरिक्त पानी की निकासी कराई जाए और आसपास साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि जाहरवीर गोगा महाराज का मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन है। तीन दिनों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन को समय रहते जलभराव की समस्या का समाधान कराना चाहिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। ज्ञापन देने वालों में भाकियू रोहटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान, वीरेंद्र सुराण, रईसु, मनोज जाट, मनोज चौधरी, अकबर मेरठ, गुलबहार और राजेंद्र हापुड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें