फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक फिसलने से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सकौती पुलिस चौकी के पास स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के सामने बुधवार रात बाइक फिसलकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी भिजवाते हुए मृतक के शव को मोर्चरी भेजकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
चौकी क्षेत्र के गांव जमालपुर गोमा निवासी राजू यादव (45) बाइक पर सवार होकर अपने साथी सुखपाल यादव के साथ बुधवार रात किसी काम से सकौती बाजार आया था। रेलवे अंडरपास के पास पड़ी ईंटों पर फिसलकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पास ही खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने राजू यादव को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी सुखपाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर सपा विधायक अतुल प्रधान मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सकौती बाजार के व्यापारियों ने अंडरपास के पास सड़क बनाने और वहां से टूटी ईंटें और पत्थर उठाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें