फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। परतापुर फ्लाईओवर के नीचे स्थित रेलवे फाटक के पास शनिवार को सहारनपुर मेमो सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शनिवार दोपहर रेलवे फाटक से कुछ दूर रास्ते से गुजर रहे लोगों ने रेलवे ट्रेक पर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शव के पास रेलवे ट्रेक पर खाने की कुछ सामग्री मिली है। हो सकता है कि यह व्यक्ति रेलवे ट्रेक पर बैठकर खाना खा रहा हो और ट्रेन की चपेट में आ गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसके पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें