फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ-रूड़की बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। टीपी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
परतापुर के ग्राम बहादुरपुर मोहउद्दीनपुर निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उसका भाई अमित कुमार परतापुर की एक फैक्टरी से काम कर वापस आ रहा था। वह दिल्ली- रुड़की बाईपास स्थित अंसल सुशांत सिटी के पास सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान रुडकी की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने अमित को टक्कर मार दी। इसमें अमित घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सुभारती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची टीपीनगर थाना पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि टीपीनगर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की सीसीटीवी के माध्यम से पहचान का प्रयास करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें