फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


खरखौदा मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर खेत में घुसी कार


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक अतीक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हैं। अतीक अपनी बीमार पत्नी को उपचार के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे।
हापुड़ जनपद के सौंदा गांव निवासी अतीक (40) पुत्र जाहिर बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपनी पत्नी रेशमा को डॉक्टर को दिखाने के लिए बाइक से लेकर मेरठ जा रहे थे। खरखौदा मोड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दंपती उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अतीक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेशमा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बाद में सोचने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें