फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशुओं के साथ युवक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। बहरामपुर मोरना गांव से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक टाटा गाड़ी में संरक्षित दो पशुओं के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पशुओं को काटने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बहरामपुर मोरना गांव में संरक्षित पशुओं को काटने के लिए लाए हैं। पुलिस ने मौके से टाटा गाड़ी से दो संरक्षित पशु बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया। घटना की जानकारी पर बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। वह आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की। सीओ सरधना ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें