जानी खुर्द। गांव सिसौला कला में बृहस्पतिवार की दोपहर डेढ़ वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना में परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इन्कार किया है। डेढ़ वर्षीय जियान पुत्र मोहम्मद अपने घर के बाहर खेल रहा था। राहगीर ने परिजनों को सूचना दी कि एक बच्चा खून से लथपथ घर के बाहर पड़ा है। परिजनों ने जाकर देखा तो वह जियान था। परिजन जियान को उपचार के लिए मेरठ बाईपास स्थित अस्पताल ले गए, जहां शाम के समय इलाज के दौरान जियान की मौत हो गई। जियान की मौत की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को परिजनों ने बताया कि जियान दीवार से गिरकर घायल हो गया था। परिजन इस घटना में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार बच्चे की मौत की सूचना पर पुलिस मौके की जांच कर रही है। परिजन कोई भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर रहे हैं।