फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, ग्रामीण पर उकसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी जुल्फिकार ने गांव निवासी आरोपी पर उसके बेटे जीशान को जहरीला पदार्थ खाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित जुल्फिकार ने तहरीर में बताया कि उसका छोटा बेटा जीशान दिमागी रूप से कमजोर है। बृहस्पतिवार को वह पड़ोस में ही एक दुकानदार के पास बैठा था। आरोप है कि आरोपी दुकानदार ने उसके बेटे को जहरीला पदार्थ देकर उसे खाने के लिए उकसाया है। बताया कि आरोपी के उकसाने के बाद उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जीशान को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें