फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंद में रंजिश के चलते ऋतिक पुत्र सुभाष चंद्र पर गांव निवासी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित सुभाष ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 8:00 बजे उसका बेटा ऋतिक दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इसी बीच आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। उसने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें