फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मऊखास में पशुपालक के घेर से 17 भेड़-बकरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास गांव में एक पशुपालक के घेर से 15 बकरी और दो बकरे चोरी हो गए। चोरों ने 19 अक्तूबर की रात करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव मऊखास निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनका परिवार भेड़-बकरी पालन का काम करता है। 19 अक्तूबर की रात उनके पिता घेर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घेर में घुस आए। चोरों ने अंदर के दरवाजों के ताले तोड़े और वे 15 बकरी और 2 बकरे गाड़ी में लादकर ले गए। पीड़ित ने 112 पीआरवी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उनकी पांच बार बकरियां चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से पशुपालक परिवार परेशान है। अशोक एक माह से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे थे। काफी मिन्नत करने के बाद अब प्राथमिकी दर्ज हुई है।
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें