फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल मार्केट में युवक पर चाकू से हमला, मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ढोलापुरी निवासी युवक ने रंजिश के चलते घर में घुसकर मोबाइल तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने और सोमवार दोपहर मोबाइल मार्केट में चाकू से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ढोलापुरी निवासी वसीम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला मुन्नालाल डाकखाने वाली गली निवासी चार भाई-बहन उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि रविवार 22 नवंबर को वह घर पर बैठा था, तभी आरोपी दो अज्ञात युवकों के साथ घर में घुस आया और उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे वह झब्बर मंडी मोबाइल मार्केट में मोबाइल ठीक कराने गया था। इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी कमर व पैर में चोट आई। आरोपियों ने मारपीट भी की और आसपास के लोगों व राहगीरों के बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें