फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ताला तोड़कर हमलावरों ने छप्पर में लगाई आग, भैंस झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के कालंद गांव में रात के समय घेर का ताला तोड़कर घुसे सात लोगों पर तोड़फोड़ और छप्पर में आग लगाने का आरोप लगा है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। आग बुझाने और मवेशियों को बचाने के प्रयास में महिला का पति भी झुलस गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी झुलस गई।
गांव कालंद निवासी रविता पत्नी मिंटू उर्फ विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात वह अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान बाहर शोर-शराबा सुनकर वह पति के साथ बाहर आई। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने उनके घेर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और जबरन अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला के अनुसार आरोपियों ने जान बूझकर घेर में बंधी भैंसों के ऊपर पड़े छप्पर में आग लगा दी। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग फैलने पर मवेशियों को बचाने और आग बुझाने के प्रयास में उसके पति मिंटू उर्फ विनोद का हाथ बुरी तरह झुलस गया, जबकि एक भैंस भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। आरोप है कि आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें