फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक पर हमला, फायरिंग का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 09:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में इरफान पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार इरफान पुत्र शरीफ निवासी खिर्वा जलालपुर अपने बकाया रुपये लेने के लिए उमरदीन पुत्र यामीन के घर गया था। रुपये देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उमरदीन का भाई जावेद मौके पर पहुंच गया और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने इरफान को जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे की बट से मारपीट की, जिससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें