फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार के रुपये मांगने पर युवक पर हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नाहली गांव में शुक्रवार सुबह 50 हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता मुन्नी पत्नी याकूब ने थाना सरधना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नाहली निवासी मसरूफ को रास्ते में रोककर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद तीनों आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार के साथ मसरूफ के घर पहुंचे और दोबारा हमला कर सिर और पैर में गंभीर चोट पहुंचाई। आरोपियों ने घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें