फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी निशांत पुत्र रामफल की आरोपी मनोज से किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पीड़ित की दो बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी संसारी, गोलू, मनोज व भूरिया के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामफल पुत्र दलेल ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसका बेटा निशांत किसी काम से घर से बाहर गया था। इसी बीच उसकी मनोज पक्ष से किसी बात पर कहासुनी हो गई। गांव के लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया। इसके बाद देर रात आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी दो बेटियों शिल्पी व पायल के साथ मारपीट की। इससे बेटी घायल हो गई। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित घायलों को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें