फलावदा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान काले सिंह मंदिर के पास से एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले सिंह मंदिर के पास से सरधना निवासी शकीर को .32 बोर पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।