फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अश्लील इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना में तहसील रोड पर राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया के अनुसार शुक्रवार को थाना मवाना क्षेत्र की तहसील रोड पर एक युवक आने-जाने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे कर रहा था। इसी दौरान थाना मवाना पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अंकुर सैनी (29) निवासी सैनी धर्मशाला के पास, मोहल्ला हीरालाल, कस्बा मवाना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें