किठौर। क्षेत्र के एक कस्बा में बृहस्पतिवार को 12 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। बच्ची शाम करीब 6:00 बजे मोहल्ले में ही एक डेयरी पर दूध लेने गई थी। तभी डेयरी संचालक अमन कुरैशी ने उसे अकेला देखकर एक कमरे में खींच लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके की ओर दौड़े। आरोपी अमन कुरैशी बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भागने लगा। लोगों ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पीड़ित बच्ची की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।